उत्तरकाशी।
कल्याणी के सिल्लाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दर्दनाक में हादसे में चालक की मौके पर मौत हुई है।
यमुनोत्री राजमार्ग पर कल्याणी के सिल्लाधार के पास गत रात्रि 2 बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर ब्रह्मखाल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस अभी खाई में गिरे वाहन से चालक का शव निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही है।
वाहन में सवार मृत व्यक्ति पहचान जसवंत सिंह चौहान पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी गोल बनाल के रूप में हुई है।