उत्तरकाशी।
प्रतापनगर क्षेत्र के ईष्ट देव ओणेश्वर महादेव निशान एवं देव डोली के साथ पुरोला के बसंतनगर गांव पहुंची, उनके साथ भेलेश्वर महादेव समेत भैरवनाथ भी मौजूद हैं। बसन्त नगर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देव डोलियों का भव्य स्वागत किया। गांव में नव निर्मित ओणेश्वर महादेव मंदिर की पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। पुरोला में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।

इस मौके पर कथा वाचक विनोद प्रसाद नौटियाल ने शिव कथा का शुभारंभ किया। बड़े धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र के ईष्ट देव कपिल मुनि महाराज, कालिया नाग महाराज नागराज महाराज एवं नरसिंह भगवान की देव डोलिया भी शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्म गणेश महाराज ने किया।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नव निर्मित मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, किशन लाल, सतेंद्र राणा, समिति के अध्यक्ष विजेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।