उत्तरकाशी पोस्ट, बड़कोट।
पुरोला घटना के विरोध में आज बड़कोट और नौगांव में बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। व्यापारियों घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही घटना की कड़ी निंदा की।
शनिवार को यमुनाघाटी जागृति संगठन के आवाह्न पर समस्त व्यापारियों ने बाजार बंद कर बड़कोट और नौगांव बाजार की सड़को पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने प्रशासन से बाहरी व्यापारियों के सत्यापन में तेजी लाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जनपद में बाहरी व्यापारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे पहाड़ की शांत वादियों में इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि चार दिन पूर्व जिस प्रकार से एक नाबालिग को दूसरे प्रदेश के युवक भगाने की कोशिश कर रहे थे। उसका मुख्य कारण है कि यहां पर बाहरी प्रदेशों से व्यापारियों को शरण दी जा रही है। जो कि अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।