उत्तरकाशी।
जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के लिए 98 महिलाएं झंडे तैयार कर रही हैं। जनपद के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी गई है। जिनका लक्ष्य अभियान के लिए 14045 झंडे तैयार करने का है।
आज शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में डीएम अभिषेक रूहेला ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों, व्यापार मंडल, होटलएसोसिएशन, कर्मचारी संगठनों, ग्राम प्रधान संगठनों को हर घर तिरंगा अभियानमें प्रतिभाग कर सहयोग की अपील की गई है। डीएम ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनरेगा श्रमिकों एवं वन विभाग द्वारा18 अमृत सरोवरों का निर्माण पूर्ण कर लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवासयोजना के तहत जनपद में 1457 आवास के सापेक्ष 777 आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जलजीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को जल संयोजन दिया गया है। इस उपलब्धिमें जल निगम एवं जल संस्थान एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर 9 गांव में उत्साह के रूप में मनाया जाएगा। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपदमें निर्वाचन नामावली का अपडेशन का कार्य गतिमान है। जिसमें निर्वाचकनामावली आधार कार्ड से लिंक की जा रही है। यह प्रक्रिया स्वैच्छिक है, जिसेफार्म 6 ख के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से की जा सकती है। इस दौरान डीएम ने पत्रकारों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। वार्ता में सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, डीडीओ केकेपंत, एडीआईओ सुरेश कुमार आदि रहे।