उत्तरकाशी।
बियाली गांव की लापता विवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, मामले में पुलिस ने महिला के पति व प्रधान को गिरफतार किया। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के लिए उक्त दोनों की जिम्मेदार हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है।
विकासखंड नौगांव के बनाल पट्टी के बियाली गांव की विवाहिता रानी पत्नी जगवीर लाल का शव गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका हुुआ मिला था। उक्त विवाहिता करीब एक सप्ताह से लापता चल रही थी।विवाहिता के भाई संजय ने इस संबंध में बड़कोट थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने इस मामले में महिला के पति जगवीर लाल व ग्राम प्रधान अंकित लाल को गिरफ़्तार किया है। पुलिस रानी की मौत का कारण इन दोनों को मान रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है। मृतक महिला की कॉल डिटेल व अन्य तथ्यों के आधार पर मृतका के पति व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में कुछ और खुलासा हो सकता है। म़ृृतक महिला की करीब 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। म़ृतका के दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि मामले में अवैध संबंध की बात भी सामने आ रही है। कॉल डिटेल से भी कुछ तथ्य मिले हैं। महिला की मौत के लिए पति व प्रधान जिम्मेदार हैं। दोनों को गिरफ्तार किया किया गया है।