उत्तरकाशी।
राजकीय वाहन चालक संघ शाखा उत्तरकाशी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नवीन कार्यकारिणी में शंकरदत्त नौटियाल अध्यक्ष व महेंद्र गुनसोला को सचिव चुना गया।
आज रविवार को शाखा के कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश बिजल्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें शेर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, सोहन नेगी कोषाध्यक्ष, सोहन थलवाल संरक्षक, जगदीश बिजल्वाण सलाहकार, सूरत थलवाल संयुक्त मंत्री, महबूब अली संगठन मंत्री, जय चौहान प्रचार मंत्री, जगेंद्र बिष्ट, ऑडिटर, मनोज व्यास उपाध्यक्ष, दीपक कुमार क्षेत्रीय सलाहकार, हुकम सिंह राणा क्षेत्रीय संगठन मंत्री, करण सिंह क्षेत्रीय प्रचार मंत्री व अनिल कुमार क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव दयाल महंत, सोबत कुमाईं, दिनेश कठैत, कमल सिंह असवाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।