अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सैनी खुद कर रहे हैं फरार जनरल मैनेजर की तलाश की मॉनिटरिंग

Blog
 Image

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी डॉ. मन्जूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को मुक्त कराया गया तथा संबंधित रिसॉर्ट को सील कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार, 4 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रिसॉर्ट पर छापा मारा, जहां कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार, शराब पार्टी और महिलाओं से अश्लील नृत्य कराए जाने जैसी गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान बाहरी राज्यों और नेपाल से लाई गई 10 महिलाओं को बरामद किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मौके पर मौजूद 52 लोगों में से 51 को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक किशोर को किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण में लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुख्य आयोजक के रूप में नामित आरोपी उमेन्द्र कुमार ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। पुलिस का दावा है कि लगभग दस दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर से संपर्क कर शराब, महिलाओं और तथाकथित एक्स्ट्रा सर्विस की व्यवस्था कराने की बात हुई थी। जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि 4 से 5 जुलाई तक के लिए रिसॉर्ट लगभग 2.20 लाख रुपये में बुक कराया गया था। पुलिस के अनुसार जांच में यह भी पता चला कि प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से व्यवस्था कराई गई थी। साथ ही रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर द्वारा होटल स्टाफ को कथित रूप से निर्देश दिए गए थे कि कार्यक्रम में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, भारतीय मुद्रा जैसे दिखने वाले 10 रुपये मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोटों का पुलिंदा, आपत्तिजनक सामग्री, एक लैपटॉप, कई मोबाइल फोन तथा डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स बरामद किए। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से कार्यक्रम और महिलाओं से संबंधित फोटो एवं चैट भी मिली हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उन्हें नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया रिसॉर्ट का उपयोग अनैतिक देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने के आरोपों के आधार पर परिसर को सील कर दिया गया है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कथित गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े थे तथा इसके तार अन्य राज्यों या किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। पूरा छापेमारी अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में किया गया। 

इनकी हुई गिरफ्तारी
1- सर्वेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश। 
2- रामानुज सिंह पुत्र गोकरण सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।  
3- वीरेंद्र दुबे पुत्र नन्हे प्रसाद दुबे, निवासी उत्तर प्रदेश।
4- जीत बहादुर पुत्र सुखराम, निवासी उत्तर प्रदेश।
5- अनिरुद्ध वर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रताप नारायण वर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश।
6- आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी उत्तर प्रदेश।
7- आनंद कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद, निवासी उत्तर प्रदेश।
8- राघवेंद्र पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय, निवासी उत्तर प्रदेश।
9- गौरव कुमार पुत्र महावीर सिंह, निवासी दिल्ली।
10- राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्चा राम, निवासी उत्तर प्रदेश
11- दीपक कुमार यादव पुत्र बुधैईराम यादव, निवासी उत्तर प्रदेश।
12- उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश, निवासी उत्तर प्रदेश।
13- वरुण तिवारी पुत्र स्व. राजेश तिवारी, निवासी प्रदेश।
14- सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व. केदार नाथ पांडे, निवासी उत्तर प्रदेश।
 15- जयप्रकाश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद, निवासी उत्तर प्रदेश।
16- हरिशंकर तिवारी पुत्र राम प्यारे तिवारी, निवासी उत्तर प्रदेश।
 17- विनोद कुमार पुत्र कोदई प्रसाद, निवासी उत्तर प्रदेश।
 18- सलमान नूरी पुत्र मुहम्मद खतीफ, निवासी उत्तर प्रदेश।
19- ज्ञानदेव द्विवेदी पुत्र कीर्तिभान द्विवेदी, निवासी उत्तर प्रदेश।
20- आलोक राजपूत पुत्र शंभू दयाल राजपूत, निवासी उत्तर प्रदेश।
21- राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी पुत्र संतोष गुप्ता, निवासी दिल्ली। 
22- विकास कुमार पुत्र मुन्नी लाल, निवासी दिल्ली
23- अरुण पुत्र रमेश, निवासी दिल्ली।
24- मेहराजुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम,  निवासी उत्तर प्रदेश।
25- ब्रजेश पुत्र सुनील, निवासी उत्तर प्रदेश।
26- सोहनसिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
 27- मनप्रीत सिंह पुत्र फुमन्न सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
 28- पवन सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
 29- अरविंद सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
 30- गुरुदयाल सिंह पुत्र बख्शी सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
 31- हरजिंदर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
 32- राहुल गुप्ता पुत्र गिरिशचंद्र गुप्ता, निवासी उत्तर प्रदेश।
 33- गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी उत्तर प्रदेश।
 34- आफताब आलम पुत्र मोहम्मद जहांगीर, निवासी उत्तर प्रदेश।
 35- आशीष पांडे पुत्र रामगोविंद पाण्डेय, निवासी उत्तर प्रदेश।
 36- प्रमोद सिंह पुत्र नन्हें सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
37- राजेश कुमार पुत्र शिवपाल, निवासी उत्तर प्रदेश।
38- देवेंद्र कुमार पुत्र आदित्य प्रकाश, निवासी उत्तर प्रदेश।
39- आलोक कुमार पुत्र जयसिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
40- देशराज पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश
41- राजकुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य, निवासी उत्तर प्रदेश।
42- हरनारायण पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी उत्तर प्रदेश।
43- सौरभ प्रजापति पुत्र सूबेदार प्रजापति, निवासी उत्तर प्रदेश।
44- मोहम्मद जमाल पुत्र इकबाल अहमद, निवासी उत्तर प्रदेश।
45- आलोक रंजन पुत्र दिनेश कुमार, निवासी उत्तर प्रदेश।
46- राजेश पुत्र गोविन्दराम, निवासी दिल्ली वेस्ट।
47- अकरम पुत्र सैफुल इस्लाम, निवासी उत्तर प्रदेश।
 48- हिमांशु सिंह पुत्र हरिवंश सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।
 49- अनुराग तिवारी पुत्र राकेश तिवारी, निवासी उत्तर प्रदेश।
 50- गरविन पाल पुत्र दिनेश पाल, निवासी उत्तर प्रदेश।
 51- सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश।