उत्तरकाशी।
केवि उत्तरकाशी संकुल स्तरीय कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा आरुषि नहाटा ने लोक गायन और वंशिका ने शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दो छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही। चारों छात्राएं अब संभागीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

18 व 19 अक्तूबर को केंद्रीय विद्यालय रुड़की नंबर 1 में संकुल स्तरीय कला उत्सव 2022-23 का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय उत्तरकाशी की छात्रों ने कुल 5 प्रतियोगिता में प्रतिभाग कियाा। जिसमें लोक नृत्य में सृष्टि नौटियाल व एकल नाटक में सोनालिका ने द्वितीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाठक ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ संगीत शिक्षक राम लोहनी एवं अनुरक्षक निशा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही संभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी शुभकामनाएं दी।