उत्तरकाशी।
इसबार चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों से ओवर रेट लेने वाले घोड़े-खच्चर तथा डंडी कंडी संचालको को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि यात्रा पड़ाव ओवर रेट वसूलने वाले संचालकों को पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। साथ ही संचालन करने वाली एजेंसी को भी ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। एसपी यदुवंशी ने कहा कि यात्रा पड़ाव पर तीर्थयात्रियों के लिए मार्गदर्शिका समेत विभिन्न भाषाओं में मार्गदर्शिका से साईन बोर्ड लगाए जाएंगे।
एसपी यदुवंशी ने बताया कि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। उनकी सुविधा के लिए गुजराती, कन्नड़, मराठी व तेलगू भाषाओं में भी पुलिस की यात्रा मार्गदर्शिका व अन्य सूचनाएं प्रकाशित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर पीआरडी जवानों की भी तैनाती होगी। वर्तमान में 70 पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही 250 पीआरडी जवानों की मांग की गई है। एसपी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़ा खच्चर संचालकों के ज्यादा किराया वसूलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि इस बार निविदा में तय किराए से ज्यादा वसूलने पर संबंधित को ब्लैक लिस्ट करने का प्रावधान किया गया है। एसपी यदुवंशी ने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर 47 दुर्घटना संभावित स्थल चिहिन्त किए गए हैं। जहां संबंधित विभागों को क्रैश बैरियर, पैराफिट आदि लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्रा में हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर होने वाले फ्रॉड की जानकारी देते हुए यात्रियों से प्रमाणिक वेबसाइटों से ही बुकिंग कराने की बात कही। वार्ता में सीओ अनुज कुमार, प्रशांत कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना बृजमोहन गुसांई आदि मौजूद रहे।