उत्तरकाशी।आईटीबीपी 35वीं वाहिनी महिडांडा में सीमांत मुख्यालय स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय देहरादून के अधीन क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून, बरेली तथा शिमला की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।महिडांडा में मंगलवार को वाहिनी के उप सेनानी गणेश सिंह, सहायक सेनानी अभिमन्यु कुमार व सहायक सेनानी डा. लक्ष्मी प्रशन्ना की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें उप सेनानी गणेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य आईटीबीपी के जवानों में निशानेबाजी के कौशल को विकसित करना है।
जिससे एक गोली एक दुश्मन के वाक्य को सही अर्थों में साबित किया जा सके। प्रतियोगिता के दौरान आईटीबीपी के जवान सभी प्रकार के हथियारों के साथ सभी तरह की परिस्थितियों में निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें रात के समय, धुंध, भागते हुए दुश्मन व आड या छुपाव लिए दुश्मन पर फायरिंग करना शामिल रहेगा। प्रतियोगिता में कुल 13 तरह की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी।
जिसमें कुल 60 जवान हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन कल यानि बुधवार को होगा। निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा।