उत्तरकाशी।
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु स्थानीय पहाड़ी उत्पाद जैसे पहाड़ी दालें, मसाले, जूस, ऊनी वस्त्र व रिंगाल से निर्मित समान खरीद सकेंगे। इसके लिए यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसका संचालन स्थानीय महिला समूह करेंगे।
बीते दो सालों से कोरोना महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित रही चारधाम यात्रा में इस बार स्थिति सामान्य रहने के साथ तीर्थयात्रियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इसी के मध्येनजर प्रशासन ने महिला समूह के उत्पादों को यात्रा मार्ग बिक्री की योजना तैयार की है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को विकास भवन में महिला समूह स्टॉल लगाने के लिए केनोपी देते हुए योनजा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि महिला समूह की ओर से उत्पादित उत्पादों को हिलांस ब्रांड के अंर्गत बिक्री के लिए रखा जाएगा। जिसमें मुख्य तौर पर पहाड़ी दालें, मसाले, जूस, जैम, चटनी, ऊनी वस्त्र, रिंगाल का सामान आदि रखा जाएगा।