-हिमाचल में भाजपा कांग्रेस में कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है।
उत्तरकाशी पोस्ट,नई दिल्ली।
एग्जिट पोल में गुजरात व हिमाचल में भाजपा सरकार बनती नजर आ रही है। गुजरात में चुनाव का दूसरा दौर खत्म होते ही विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलो के एग्जिट पोल ने भाजपा की जीत के दावे किए हैं। कुछ ने हिमाचल में भाजपा कांग्रेस में कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है
गुजरात में आप के मैदान में आने का फायदा भाजपा को मिलता दिख रहा है और पार्टी यहां 135 से अधिक सीटें जीत सकती है। न्यूज 24- चाणक्या ने 161 सीटों पर पार्टी की जीत का अनुमान लगाया है। यहां आप भी खाता खोल सकती है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी पर सीटें 44 के मुकाबले 38 रह सकती है। वही इंडिया टीवी, आजतक, टाइम्स नाउ व एबीपी के एग्जिट पोल ने हिमाचल और गुजरात में भाजपा की जीत दिखाई है