उत्तरकाशी।
चारधाम यात्रा खुलने के बाद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। अभीतक गंगोत्री धाम में 1277 व यमुनोत्री धाम 1000 तीर्थयात्री माँ गंगा और यमुना के दर्शन के लिए आ चुके हैं।
कोरोना काल के कारण बीते साल चारधाम यात्रा पूरी तरह से बंद रहने कारण धामों में सन्नाटा पसरा रहा। यात्रा से जुड़े व्यवसायियों का व्यवसाय भी पूरी तरह ठप रहा।
हालांकि इस साल चारधाम यात्रा कुछ महीनों बंद रही। लेकिन अब कोविड 19 के कारण चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने के बाद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के यात्रा पड़ावों पर रौनक लौट आई है।
चारधाम यात्रा शुरू होते ही हर दिन दोनों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गंगोत्री में 1277, यमुनोत्री धाम में 1000 तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से जहां धाम समेत यात्रा पड़ावों पर चहलकदमी से रौनक बढ़ी है। यात्रा से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले कम संख्या में ही सही, हरदिन तीर्थयात्रियों के पहुंचने से स्थानीय कारोबारियों में पर्यटन व्यवसाय के ढर्रे पर लौटने की उम्मीद जगी है।
नितिन चंद रमोला
संपादक