उत्तरकाशी पोस्ट।
उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद रमोला देहरादून में भाजपा में शामिल हो गए हैं। रमोला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री के हाथों भाजपा की सदस्यता ली।
उत्तरकाशी जनपद में कांग्रेस कार्यकताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज देहरादून में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद रमोला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं ।प्रकाश चंद रमोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हाथों में भाजपा की सदस्यता ली। प्रकाश चंद रमोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में नेतृत्व के आभाव में पतन की ओर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।