उत्तरकाशी पोस्ट।
गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू खाद्यान्न गोदाम के पास एक बाइक और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे बाइक पर सवार मजदूर घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को जिला अपस्पताल में भर्ती कराया। गंगोत्री हाईवे ज्ञानसू खाद्यान्न गोदाम के पास आज सुबह करीब दस बजे एक ट्रक व बाईक की भिड़ंत हो गई। बाइक में तीन लोग सवार थे। जिसमें साहिब अंसारी घायल हो गया। साहिब अंसारी के पांव और जबड़े पर गंभीर छोटे आई है। स्थानीय लोगों और ट्रक चालक ने साहिब अंसारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल साहिब का उपचार चल रहा है। घायल साहिब अंसारी बिहार का रहने वाला है, और उत्तरकाशी में मजदूरी करता है।