उत्तरकाशी।
राष्ट्रीय सेवा योजना की 50 इकाईयों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत इकाईयों ने 10 कुंतल सिंगल यूज प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर अपने लक्ष्य को पूरा किया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना की 50 इकाईयों ने 21 से 23 अक्टूबर तक सफाई अभियान चलाया गया। गहन सफाई अभियान के दौरान एनएसएस के स्वयं सेवकों ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर करीब 10 कुंटल सिंगल यूज प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला समन्वयक हंसी जोशी ने बताया कि अभियान के तहत 50 इकाईयों ने अपने 10 कुंटल कूड़ा एकत्रित करने के लक्ष्य को पूरा किया है। अभियान के दौरान आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विभाग के दिशा निर्देश पर भविष्य में भी गहन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।