उत्तरकाशी।
भाजपा के युवा नेता पवन नौटियाल ने उत्तरकाशी नगर में जन सम्पर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान युवा ने नौटियाल भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ डोर टू डोर बाजार के व्यापारियों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही मिशन 2022 विधान सभा चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन व आशीर्वाद मांगा।
भाजपा में टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में धनारी क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा युवा नेता पवन नौटियाल ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। नगर में भ्रमण के दौरान उन्होंने बाजार के व्यपारियों भाइयों को दीपावली शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री प्रताप सिंह राणा, दीपक नौटियाल ,हेमंती पैन्यूली, गणेश नौटियाल, सोहनलाल, खुशपाल परमार, शंभू प्रसाद, सुंदर प्रसाद व राजेंद्र पवार आदि मौजूद रहे