उत्तरकाशी पोस्ट।
गंगोत्री हाईवे पर सैंज के पास एक वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस,एसडीआरएफ की टीम की ओर से घायलों को वाहन से निकाला। जिन्हें 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।
![](https://uttarkashipost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0383-1024x768.jpg)
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर बिशनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास करीब साढ़े चार बजे एक वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा दिया।दो घायलों को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने वाहन से कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। जिन्हें आपातकालीन 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। वाहन हादसे में इंदिरा देवी (51) पत्नी स्व.उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी, करण लाल (52) पुत्र सेवा लाल निवासी सालंग भटवाड़ी,आशा देवी (41) पत्नी मंगल दास निवासी द्वारी तथा दुर्गा देवी (60 )पत्नी स्व.धर्म सिंह निवासी द्वारी की मौत हो गई। वाहन हादसे में वाहन चालक आदित्य रावत (26) पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी तथा लुद्र सिंह उर्फ राजा (20) पुत्र योगेश सिंह निवासी द्वारी घायल हो गए।