उत्तरकाशी।
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए बिहार के एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार रात्रि को अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए बिहार के विशेश्वर उपाध्याय (60) अचानक बेहोश हो गया, तभी परिजनों ने बेहोश उपाध्याय को आनन-फानन में जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया।
लेकिन चिकित्सालय पहुंचने से पहले यात्री को मौत हो चुकी थी। चिकित्सको ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार यात्री का बीपी लो व पल्स रेट गिरने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में दर्शन को आए बिहार के यात्री अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है।