उत्तरकाशी।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पर्यटन का बुरा हाल है, पर्यटन अधिकारी और देवस्थान बोर्ड के कर्मचारियों के फरमान ने तीर्थयात्रियों की राह रोकी है जनपद के एक वरिष्ठ पत्रकार ने जिला पर्यटन अधिकारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत भी की है। वहीं पर्यटन अधिकारी ने अभद्र व्यवहार के आरोप को बेबुुनियाद बताया। कहा कि उक्त व्यक्ति बिना मास्क पहने कार्यालय में आए थे। मास्क पहनने के लिए कहा गया था। वरिष्ठ पत्रकार व उत्तरकाशी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कुंवरसाब सिंह कलूड़ा ने डीएम कार्यालय में पत्र सौंप , जिला पर्यटन अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। कूलड़ा ने कहा कि वह किसी कार्यवश पर्यटन विभाग के कार्यालय गए थे। लेकिन वहां जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कलूड़ा ने कहा कि पर्यटन विभाग में आतिथ्य की भावना होनी चाहिए। लेकिन विभाग का मुखिया ही कार्यालय में आने वाले व्यक्ति के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। कलूड़ा ने जिलाधिकारी ने इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने बताया कि उक्त व्यक्ति बिना मास्क पहने कार्यालय में आए थे। उन्हें मास्क पहनने के लिए कहा गया था। खत्री ने अभद्र व्यवहार के आरोप बेबुनियाद बताय
नितिन चंद रमोला
संपादक