उत्तरकाशी।
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दनौशी ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार शराब माफियाओं के सामने नतमस्तक है। पूरे प्रदेश में अव्यवस्थाएं हावी हैं। उन्होंने कहा कि हाल में प्रारंभ हुई चारधाम यात्रा भी अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रही है। स्थिति यह है कि यात्रियों को ई पास के नाम रास्तों में ही रोक दिया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्रदेेेश प्रवक्ता गरिमा दनौशी ने गढ़वाल विकास निगम के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। गरिमा ने कहा कि भाजपा सरकार का पौने पांच सालों का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। बेटी- बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। लेकिन पार्टी ने किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की है। राज्य के 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब मोबाइल वेन से घर-घर शराब पहुंचाई गई। चारधाम के तीर्थ पुरोहित भी पहली बार सड़कों पर हैं। उपनल और मनरेगा कर्मियों का शोषण हो रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता दनौशी ने कहा कि हाल में ही चारधाम यात्रा शुुुुरु हुई है, लेकिन अव्यवस्थाएं हावी हैं। ईपास को लेकर जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन के बीच कोई तालमेल नहीं है। पीएमओ के अधिकारियों के चारधाम यात्रा के लिए कोई मानक नहीं हैं। दनौशी ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस चली गांव की ओर अभियान के तहत गांवों में प्रवास किया जाएगा। जिसके तहत गांवों में चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, महिला जिलाध्यक्ष मीना नौटियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, सविता भट्ट व कविता आदि मौजूद थे।