उत्तरकाशी पोस्ट।
यातायात पुलिस ने यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप के आसपास बर्फवारी व पालाग्रस्त क्षेत्रों चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगाए।
![](http://uttarkashipost.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240208-WA0247-300x168.jpg)
आज कल बर्फबारी और रात के समय पाला गिरने से यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप,ओरछा बैंड से लेकर विभिन्न जगहों पर जोखिम भरा बना है। हाईवे पर बर्फ और पाले के कारण वाहनों के फिसलने का भय बना है। सुरक्षित यातायात के लिहाज से निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व यातायात पुलिस ने यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप, औरछा बैंड तथा अन्य बर्फवारी व पालाग्रस्त वाले स्थानों पर चेतावनी वाले साइन बोर्ड स्थापित किए। पुलिस ने हाईवे से जाने वाले चालकों से इन स्थानों पर सावधानी से चलने की सलाह दी है।