उत्तरकाशी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती उन्हें याद किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम अभिषेक रुहेला, पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने समेत तमात अधिकारी व कर्मचारियों पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके कार्यों व योगदान को याद किया गया।

डीएम अभिषेक रुहेला एम अभिषेक रुहेला ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत एक प्रखर चिंतक व दूरदर्शी कुशल राजनेता थे।जिन्होंने एक स्वतंत्रता उत्थान के लिए नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को मिटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की तरक्की के लिए हम सभी को अपने नैतिक दायित्वों को निभाने के साथ ही भारत की एकता,अखण्डता व स्वतंत्रता को बनाये रखने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर डीएफओ पुनीत तौमर, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह,मीनाक्षी पटवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।