उत्तरकाशी।
गंगोत्री हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी में सुमार सतोपंथ पर्वत की परिक्रमा के लिए तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल आज उत्तरकाशी से रवाना हो गया है। डीएम अभिषेक रूहेला ने फ्लेग ऑफ कर दल को रवाना किया। पर्वतारोही दल 27 अगस्त से 17 सितंबर तक सतोपंथ की परिक्रमा करेगा।

गंगोत्री उच्च हिमायल क्षेत्र में पड़ने वाले सतोपंथ चोटी की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 7075 मीटर है। चोटी की परिक्रमा के लिए स्नो स्पाईडर ट्रेक एंड टूर के बैनर तले तीन सदस्यीय पर्वतारोही का यह पहला दल है।
आज डीएम अभिषेक रूहेला ने पर्वतारोही दल के सभी सदस्यों को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सतोपंथ की परिक्रमा के लिए उत्तरकाशी की माउंटेनियरिंग एजेंसी की ओर से अभियान आयोजित किया जाना गौरव का विषय है। एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल ने बताया कि अभियान के दौरान अज्ञात क्षेत्र का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य मुख्य रूप से घाटियों को दर्रों से जोड़ने वाले मार्गों को खोजने का रहता है। इससे पूर्व माउंट शिवलिंग परिक्रमा अभियान आयोजित किया गया था, जो कि सफल रहा था। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, भागवत सेमवाल आदि रहे।