उत्तरकाशी पोस्ट,बड़कोट।
चुनाव के बाद तीसरी संतान की पुष्टि पर कुथनौर ग्राम की महिला प्रधान को पद से मुक्त किया कर गया, फिलहाल ग्राम में उपप्रधान ही प्रधान का कार्य देखेंगे।
प्रधान के खिलाफ वर्ष 2021 में गांव के ही एक व्यक्ति ने सीएम हैल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच पंचायत राज विभाग के साथ ही एसडीएम बड़कोट ने भी की थी। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई थी।

13 सितंबर 2021 को कुथनौर के ग्रामीण अभिमन्यु भंडारी ने ग्राम प्रधान बबली देवी के खिलाफ सीएम हैल्प लाइन पर शिकायत की थी। जिसमें अभिमन्यु ने लिखा था कि महिला ग्राम प्रधान को पद की जिम्मेदारी लेने के बाद तीसरी संतान हुई है। शिकायतकर्ता ने महिला ग्राम प्रधान की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी।
डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि ग्राम पंचायत कुथनौर की ग्राम प्रधान पर चुनाव के बाद तीसरी संतान होने का आरोप लगा था। जांच के बाद उक्त प्रकरण में कार्रवाई करते हुए प्रधान को पदमुक्त कर दिया गया है।