
मसूरी।
पुलिस ने मसूरी में दो तस्करों को 6.1 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मसूरी कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों तस्कर मसूरी झड़ीपानी कालूखेत मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी के साथ 6.1 ग्राम स्मैक के साथ पकडे गए है। उन्होंने बताया कि दोनो तस्कर शातिर किस्म के स्मैक तस्कर है। जिनके द्वारा राजपूर तिब्बती बिल्डिंग में छरी नामक व्यक्ति से औने पौने दामों पर स्मैक खरीद कर मसूरी क्षेत्र में छात्रों को फुटकर दामों में बिक्री कर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।
पुलिस ने स्मैक के साथ अभिषेक पुत्र सतवीर (25) व शशांक जोशी पुत्र योगेन्द्र चंद्र जोशी(24) निवासी भट्टा रोड बार्लोगंज मसूरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।