उत्तरकाशी।
यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल बाजार क्षेत्र में ऑलवेदर रोड़ चौड़ीकरण में क्षतिग्रस्त रास्ते व नहरों का पुनर्निर्माण न होने से गुस्साए बुजुर्ग चतर सिंह रावत भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने उन्होंने ब्रह्मखाल बाजार के ब्रह्मखाल बाजार के एक रैन बसेरे में बैठ कर शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है, उनके समर्थन में अन्य ग्रामीण भी उतर आए हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र क्षतिग्रस्त रास्तों व नहरों का पुनर्निर्माण करने की मांग की है।
डुंडा के ब्रह्मखाल क्षेत्र में ऑलवेदर रोड़ तहत यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण किया गया है। चौड़ीकरण कार्य के दौरान गांवों और स्कूलों को जोड़ने वाले पुश्तैनी आम रास्तों को भी काट दिया गया है। जिसके चलते ग्रामीण, स्कूली बच्चे और शिक्षकों को जोखिम के साथ सफर करना पड़ रहा है। सालभर से समस्या से परेशान ग्रामीण कई बार शासन-प्रशासन को रास्तों के पुनर्निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है। शुक्रवार को बुजुर्ग चतर सिंह रावत ने रास्तों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरु कर दी। स्थानीय सचेन्द्र कुमाईं ने बताया कि ब्रह्मखाल क्षेत्र से जाने वाला आम रास्ते चार गांवों जसपुर, डांग, ओल्या व सरपली जोड़ते हैं। लेकिन रास्ता काटे जाने से आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। लोगों को घरों के आंगन से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।