उत्तरकाशी।
लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी नगर में बस अड्डे पर गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी। जिन्हें पुलिस लाइन ज्ञानसू से तीन घंटे बाद निजी मुचलकों पर छोड़ गया।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस अड्डे पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चक्का जाम लगाया। आधे घंटे के जाम के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राहगीरों व पुलिस से काफी नौंकझोंक हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है। देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान 35 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरप्तारी दी। जिन्हें दो बजे पुलिस लाइन लाया गया। करीब तीन घंटे बाद निजी मुचलकों पर छोड़ गया। गिरफ्तरी देने वालों में पांच महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। विरोध प्रदर्शन में पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, विजयपाल महर, विजेंद्र सिंह, कमल सिंह रावत, बुद्धि राणा, विजेंद्र नौटियाल,गिरवीर परमार, देशराज सिंह, सविता भट्ट आदि शामिल थे।