-समिति में माधव जोशी चेयरमैन व सुशील डिमरी बने सचिव।
उत्तरकाशी।
भारतीय रेडक्रॉस समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष डीएम मयूर दीक्षित ने कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाकर शुभकामनाएं दी। समिति में माधव जोशी चेयरमैन और सुशील डिमरी जनपदीय सचिव चुने गए हैं।
कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में पदेन अध्यक्ष डीएम मयूर दीक्षित ने चेयरमैन माधव जोशी, वाइस चेयरमैन अशोक सेमवाल, जनपदीय सचिव सुशील डिमरी, कोषाध्यक्ष आकाश भट्ट, राज्य प्रतिनिधि जुगल किशोर भट्ट, वरिष्ठ सदस्य उमेश प्रसाद बहुगुणा, सदस्य शैलेंद्र मटूड़ा, सदस्य संतोष सकलानी, सदस्य मंगल सिंह पंवार को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने नवीन कार्यकारणी को बेहतर तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, शैलेंद्र नौटियाल, राजेंद्र रावत, प्रताप सिंह बिष्ट, नागेंद्र थपलियाल, प्रभावती गौड, शांति ठाकुर, राजेश जोशी, विजय भट्ट, विमल भट्ट, संजीव डोभाल, राजेंद्र सिंह पंवार, खुशी नौटियाल, सतेंदर नौटियाल, सुरक्षा रावत ओम बधानी, आदेश नौटियाल, नवीन रावत, प्रज्ञा जोशी, रंजना, नागेश, अमित चौहान, सुशांत जोशी आदि मौजूद रहे।
