उत्तरकाशी।
पुरोला पुलिस ने दो लोगो को डेढ़ किलो चरस गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पुरोला- नौगांव मोटर मार्ग पर लीसा डिपो के पास मोरी ब्लाक के लिवाड़ी गांव निवासी कमलेश कुमार को 800 ग्राम तथा खन्नागांव निवासी ओमप्रकाश से 601.05 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोग पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर देहरादून जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्तो ने बताया कि ये दोनो चरस को देहरादून में स्कूली बच्चो व मजदूरो को बेचने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये है।
