-जनसंपर्क अधिकारी बनने के बाद पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे किशोर भट्ट
उत्तरकाशी।
सीएम के जनसंपर्क अधिकारी किशोर भट्ट के गृह क्षेत्र उत्तरकाशी पहुंचने पर कार्यकर्ताओ व स्थानीय लोगो ने जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान भट्ट ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक प्रचार प्रसार करने को कहा। भट्ट ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी किशोर भट्ट उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने उनका फील्ड हॉस्टल में अभिनंदन किया। डुंडा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की।
जिला मुख्यालय में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार साल में राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है और 2022 के बाद भी विकास का यह सफर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, जेष्ठ प्रमुख गिरीश भट्ट, देशराज बिष्ट समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
