उत्तरकाशी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद में विधिक जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत आम नागरिकों को विधिक जानकारी दी जा रही है। इसके लिए जनपद भर में पीएलवी घर घर जाकर लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी देने के साथ ही कानूूनी प्रक्रियाओं में सहयोग भी कर रहे हैं।
![](https://uttarkashipost.in/wp-content/uploads/2022/09/screenshot_20220925-151024_whatsapp5653358743531718978.jpg)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान ने पत्रकारों से वार्ता की। श्वेता ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त पहल पर जनपद में विधिक जागरुकता व सहायता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्राधिकरण की ओर से कैदियों व आम जनों के लिए अलग-अलग अभियानों के तहत कानूनों की जानकारी दी जा रही है। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव श्वेता ने बताया कि पूरे जनपद में 60 पीएलवी घर-घर जाकर आम जनों को उनके कानूूनी अधिकारों की जानकारी दे रहे हैं। यह अभियान 13 नवंबर तक चलेगा। 13 नवंबर को पूरे अभियान की समीक्षा भी की जाएगी।