उत्तरकाशी।
नैरी गाँव में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, ससुर व देवर को गिरफ्तार किया है। मृतक विवाहिता के भाई ने दहेज हत्या किए जाने के आरोप में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सास को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बीते बृहस्पतिवार को चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव में कुसुम लता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका कुसुम के भाई द्वारिका प्रसाद ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए धरासू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। द्वारिका ने बताया था कि अप्रैल 2021 में उसकी बहिन कुसुम की शादी नैरी गांव के प्रमोद थपलियाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कुसुम को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताणित करते थे। द्वारिका ने बताया जिस कमरे में कुसुम का शव रखा गया था, वह कमरा कुसुम का नहीं था। कुसुम के गले पर घाव थे और मंगलसूत्र भी तोड़ा गया था। द्वारिका की शिकायत पर धरासू पुलिस ने पति प्रमोद थपलियाल, ससुर प्रेमदत्त, देवर सुबोध व सास सुमति के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। कुसुम 6 माह की गर्भवती थी। सीओ अनुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मृतका का पीएम कराया गया था। बीते शुक्रवार देर रात को पति प्रमोद, देवर सुबोध व ससुुर प्रेम दत्त को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी सास को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![](https://uttarkashipost.in/wp-content/uploads/2022/05/Screenshot_20220430-183427_Chrome-1.jpg)