उत्तरकाशी।
पुरोला पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक महिला समेत दो लोगों को 1 किलो 703 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। एसपी पीके राय ने संयुक्त टीम को दस हजार रुपये की नगद धनाशि देने की घोषणा की है।
जनपद में नशे के बढ़ते करोबार के खिलाफ पुलिस नशा मुक्त अभियान के तहत जगह जगह छापेमारी अभियान चला रही है। गत बुधवार को अभियान के तहत पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने रात्रि के समय जाल बिछाकर
पुरोला पेट्रोल पंप नौगांव रोड़ के पास से दो लोगों को धर दबोचा।पुलिस ने अचपाल सिंह से 402 ग्राम व अनारकली नाम की महिला से 1 किलो 301 ग्राम अवैध चसर बरामद की। चरस के साथ पकड़े एग दोनो लोग डोकरानी पुरोला निवासी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों लोग विकासनगर जाने के लिए गाड़ी का इंतजारकर रहे थे। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में नौगांव चौकी प्रभारी एसआई मोहन कठैत, कांस्टेबल कुंवर सिंह, मनोज सिंह, महिला कांस्टेबल शोहिला, एसओजी के कांस्टेबल अजय दत्त, सुनील जयाड़ा, अनिल तोमर,ओसाफ खान शामिल रहे। पुलिस ने पकड़े गए चरस की कीमत 1.70 लाख रुपये आंकी है।
नितिन चंद रमोला
संपादक