उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी में राजीव खत्री को अध्यक्ष व सुरेंद्र नौटियाल को महामंत्री बनाया गया। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र गोदियाल की अध्यक्षता में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमती से वरिष्ठ पत्रकार शिव सिंह थलवाल, गिरीश गैरोला, राजेंद्र भट्ट को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी के विस्तार में जगमोहन चौहान, आशीष मिश्रा व डिगवीर बिष्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि बलवीर परमार, नितिन रमोला को सचिव, सूर्य प्रकाश नौटियाल को कोषाध्यक्ष व सुनील मौर्या को प्रचार मंत्री बनाया गया।
वरिष्ठ पत्रकार संतोष शाह, राजेश रतूड़ी, राजीव नौटियाल, शैलेंद्र गोदियाल, गंभीरपाल परमार, राजेंद्र रागड़, विनोद रतूड़ी व विरेंद्र नेगी को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी,संरक्षक देवेंद्र सती, नवीन थलेड़ी व वरिष्ठ पत्रकार गिरधर शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों शुभकामनाएं दी हैं।