उत्तरकाशी।
टैक्सी मालिक एवं चालक कल्याण समिति ने रविवार को बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान सर्व सहमति से राम स्वरूप पेटवाल को अध्यक्ष व गोपाल गुसाईं को सचिव चुना गया।

इसके अलावा बलवीर रावत संरक्षक, विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, प्रमेश्वर भट्ट सह सचिव व विजय प्रताप कोषाध्यक्ष चुने गए। संतोष कुमार, मनमोहन व मुकेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया जिला महासंघ अध्यक्ष अर्जुन भंडारी की देखरेख में संपन्न हुई।