
उत्तरकाशी।
महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू में विश्व शांति दिवस शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस दौरान छात्र-छात्राओ ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर विश्व शांति का आवाहन किया। महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू में विश्व शांति दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्य विवेक रावत ने किया।
इस मौके पर जालंधर विद्यालय में हवन यज्ञ कर मां सरस्वती से विश्व शांति के लिए मन्नतें मांगी। इस दौरान छात्राओं ने गीत श्लोक का गायन किया। मौके पर ललिता गैरोला, वन्दना रामोला, प्रभा पांवर, भावना चौहान, सोनी कुकरेती, नागेंद्र चौरसिया कमलेश राणा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।