–ग्रामीणों के साथ पैदल पद यात्रा कर 9 जून को गंगोत्री धाम पहुंचेगा बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता
उत्तरकाशी।
बाड़ाहाटा क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता गंगोत्री धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। बाड़ाहाट पट्टी के विभिन्न गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कंडार देवता बीते सोमवार सांय मल्ला गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने देवता का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। आज देवता की डोली सुक्की गांव में रात्रि प्रवास करेगी। बुधवार देवता की डोली भौंरो घाटी पहुंचेगी।

अगले दिन गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा के पावन पर्व कंडार देवता का जन्मोत्सव धूमाधाम से मनाया जाएगा। बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता 12 साल बाद गंगोत्री धाम की पैदल पद यात्रा पर निकले हैं।
श्री कंडार देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी व उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान बताया कि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में कंडार देवता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवता की डोली के साथ पदयात्रा में बाड़ाहाट क्षेत्र के संग्राली, पाटा,बग्यालगांव,खांड,लक्षेश्वर, गंगोरी, ज्ञानसू आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।