बडकोट(उत्तरकाशी)।
चारधाम यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री तीर्थ पुरोहितों ने शासन की ओर से जारी (sop) खिलाफ आक्रोश जताया। तीर्थपुरोहितों का कहना था कि sop पुरोहितों के हित में नहीं हैं। लेकिन बाद में डीएम मयूर दीक्षित से वार्ता के बाद पुरोहितों को शांत हुये।
शनिवार को यमुनोत्रीधाम के तीर्थपुरोहितों ने खरसाली गांव में बैठक की। पुरोहितों ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए जारी एसओपी तीर्थ पुरोहितों के हित में नहीं है। जब टीका दान ही नहीं लेना है, तो हमें इस यात्रा का क्या लाभ मिलेगा। यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने जानकीचट्टी गेस्ट हाउस में तीर्थपुरोहितों से बातचीत की।
डीएम ने बताया कि एसओपी के अनुसार ही धामों में पूजन अर्चना होगी । डीएम दीक्षित ने कहा कि पुजारियों को धाम में प्रवेश केे लिए जानकीचट्टी में अनुमति पत्र बनाने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में पुरोहित समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, राजस्वरूप उनियाल,लखन उनियाल आदि मौजूद रहे।
नितिन चंद रमोला
संपादक