उत्तरकाशी।
सीमांत जनपद उत्तरकाशी में अवैध नशे के कारोबार में महिलाएं भी शामिल हैं। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 9 लोगों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस उदयन अभियान चला रही है। अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्कूली छात्रों को जागरुक करने के साथ ही नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में महिलाएं भी अवैध शराब का कारोबार चला रही हैं। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 9 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी पर जनपद के विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमें दर्ज हैं। बावजूद इसके उक्त सभी अवैध शराब के कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई है।