उत्तरकाशी
वन चेतना केंद्र बड़कोट में आयोजित रंवाई घाटी पत्रकार संघ की बैठक में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने पत्रकारों से शिष्टाचार भेंट की। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। जो लोगों को अच्छाई और बुराई की पहचान करवाकर समाज को जगाने का काम करता है। बुधवार को इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यमुनोत्री विधयक ने उत्तरकाशी जनपद में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की और कहा की युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ कर भविष्य बर्बाद कर रही है। मीडिया के माध्यम से ही इस ओर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से शासन प्रशासन सहित सरकार को जन समस्याओं की जानकारी मिलती है। इस लिए समाचारों पर प्रकाशित खबरों का संज्ञान संबधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रदालुओं का आगमन होना है। ऐसे में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती । क्योंकि पत्रकारों की खबरों को पढ़कर देश व दुनिया के लोगों को हकीकत से रूबरू होने का मौका मिलता है। गोष्टी में संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने कहा कि चार धाम यात्रा में मीडिया की भूमिका सकारात्मक रहेगी। बैठक में गोष्टी में समाजसेवी अजबीन पवांर, हंस पाल बिष्ट, वरिष्ट पत्रकार दिनेश रावत, राधे कृष्ण उनियाल, अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री विजयपाल रावत, तिलकचंद रमोला, ओंकार बहुगुणा, भगवती रतूड़ी, नितिन चौहान, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।
