–मौसम सामान्य होने पर पुनः तीर्थयात्रियों को भेजा जाएगा यमुनोत्री धाम
उत्तरकाशी।
बारिश चलते जिला प्रशासन ने यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की आवाजाही जानकी चट्टी में रोक दी है। मौसम सामान्य होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को पुनः यमुनोत्री धाम के लिए भेजा जाएगा। भारी बारिश के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग जगह जगह जोखिम भरा बन गया है।

बारिश के कारण पैदल मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर आने का भय बना है। इसलिए जिला प्रशासन ने मौसम सामान्य नहीं होने तक यात्रियों को जानकी चट्टी में रोका है। बड़कोट एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि बरिश के चलते यमुनोत्री पैदल यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को जानकी चट्टी में रोका गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। मौसम सामान्य होने पर पुनः यात्रियों को यमुनोत्री धाम भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल जानकी चट्टी में सभी तीर्थयात्रियों सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।