उत्तरकाशी।
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने परिवार समेत यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए। इस मौके तीर्थ पुरोहितों ने न्यायमूर्ति तिवारी से धाम में एक दिन में 1 हजार तीर्थयात्रियों की आने-जाने की मांग रखी।
![](http://uttarkashipost.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210926-WA0086-300x142.jpg)
रविवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे। यमुनोत्री मंदिर के तीर्थपुरोहितों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने यमुना के पावन तट पर न्यायमूर्ति मनोज तिवारी व उनके परिवार से विशेष पूजा अर्चना कराई संपन्न कराई।पुरोहित सभा के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल व विपिन उनियाल ने न्यायमूर्ति मनोज तिवारी को धाम की विभिन्न समस्याएं बताई। उन्होंने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एक हजार तीर्थ यात्रियों के यमुनोत्री धाम में आने-जाने की जोर शोर से मांग रखी। तीर्थपुरोहितों ने न्यायमूर्ति तिवारी को अवगत कराया कि धाम में केवल चार सौ तीर्थयात्रियों के जाने-जाने की लिमिट होने का कारण देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को लंबी दूरी तय करने के बाद जानकीचट्टी बैरियर पर फजीहत झेलनी पड़ रही है। तीर्थ पुरोहितों ने न्यायमूर्ति मनोज तिवारी को दोबारा यमुनोत्री धाम आने का न्योता दिया।