उत्तरकाशी।
भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड से आगे एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट में करीब 40 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया था।

हाईवे खुलने पर पुलिस ने यहां फंसे सभी छोटे- बड़े वाहनों को सुरक्षित निकाल दिया था। लेकिन देर सांय पहाड़ी से एक फिर से भूस्खलन सक्रिय होने पर यमुनोत्री हाईवे अवरुद हो गया है। हालांकि अब भूस्खलन रुकने बाद ही हाईवे को वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए खोला जा सकता है। यमुनोत्री हाईवे से लगी पहाड़ी पर भूस्खलन का दायरा अधिक बढ़ने से धरासू बैंड के पास इसी स्थान पर ठीक नीचे गंगोत्री हाईवे के अवरुद होने का भी खतरा बना है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण बड़कोट ने पहाड़ी से भूस्खलन रुकने बाद हाईवे को सुरक्षित आवाजाही के लिए खोलने की बात कही है।