उत्तरकाशी।
जिला निर्वाचन विभाग ने विधान सभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। जनपद की पुरोला, यमुनोत्री व गंगोत्री विधान सभा के विभिन्न पोलिंग बूथों के लिए आज 450 पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना हुई। राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज प्रांगण से जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 114, यमुनोत्री विधानसभा के लिए 160 एवं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 176 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जनपद की गंगोत्री, यमुनोत्री एवं पुरोला विधान सभा के लिए 450 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। जनपद की समस्त पोलिंग बूथों पर सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा के बीच चलेगा। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल, एसडीएम सोहन सैनी,मीनाक्षी पटवाल व सीएस चौहान मौजूद रहे।

—