उत्तरकाशी।
विधान सभा चुनाव के मध्येनजर एसपी प्रदीप राय ने जनपद की थाना चौकी में तैनात 11 उप निरीक्षकों को इधर से उधर स्थानांतरण किया है।
एसपी कार्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश में उत्तरकाशी बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र पाल को थाना मोरी, उप निरीक्षक विनोद पंवार को मनेरी से बड़कोट, उप निरीक्षक रमन बिष्ट को थाना कोतवाली से वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर बड़कोट भेजा गया है। जबकि उप निरीक्षक साहिल वशिष्ठ को ब्रह्मखाल से डामटा, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार को थाना धरासू से थाना पुरोला, उप निरीक्षक सतवीर को डामटा से चौकी प्रभारी ब्रह्मखाल की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल को थाना बड़कोट से चौकी प्रभारी बाजार थाना कोतवाली, उप निरीक्षक बलवीर सिंह को थाना मोरी से थाना कोतवाली, उप निरीक्षक मनीषा नेगी को चुनाव सैल से सीओ पेशी ऑपरेशन कार्यालय, उप निरीक्षक दीपशिखा को थाना मनेरी से थाना मोरी व उपनिरीक्षक भावना बिरला को थाना मोरी से थाना मनेरी भेजा गया है।
एसपी प्रदीप राय ने सभी उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीनतम तैनाती पर जाने के आदेश जारी किए हैं।
