उत्तरकाशी।
जिला मुख्यालय के निकट एक युवक ने जोशियाड़ा बैराज झील में छलांग लगा दी। सूचना पर एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन व पुलिस ने झील क्षेत्र में युवक की खोज बीन में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

डुंडा के न्यूसारी गांव निवासी दुर्गेश ने आज शनिवार सुबह करीब सात बजे जोशियाड़ा बैराज झील में कूद लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ के निरीक्षक पंकज सिंह व आपदा प्रबंधन केंद के मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी मौके पर पहुंचे। जिनके नेतृत्व में एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन व पुलिस की 11 सदस्यीय टीम ने लापता युवक की काफी खोजबीन की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। परिजनों ने जल विद्युत निगम ने झील का पानी खाली करने का अनुरोध किया। जिस पर निगम ने रविवार सुबह दस बजे झील खाली करने की बात कही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि झील खाली होने के बाद लापता युवक की तलाश की जाएगी।