उत्तरकाशी।यमुनोत्री हाईवे पर चामी- बर्नीगाड़ के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरा गया, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग लापता चल रहे हैं लापता चल रहे चल रहे दोनों लोगों के यमुनानदी में बहने की आशंका जताई जा रही है।

एसडीआरएफ व पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं घटनास्थल से लापता चल रहे लोगों की तलाश में सर्च अभियान जारी है। वाहन हादसा आज सुबह का है। लापता चल रहे लोगों की तलाश के लिए विकास नगर डाकपत्थर से गोताखोरो की टीम बुलाई गई है। वाहन
हादसे में सतीश रावत निवासी सेलाकुई देहारदून घायल हुआ है। जबकि संदीप पुंडीर व जितेंद्र ध्यानी निवासी देहरादून लापता चल रहे हैं।